कटिहार, जून 29 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के कोसी नदी के तटीय इलाकों में अवैध मिट्टी खनन पर रोक के बावजूद लगातार चोरी-छिपे खनन की सूचना पर शनिवार को सीओ सुश्री अनुपम ने कार्रवाई करते हुए मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर थाना लाया है। इस संबंध में सीओ ने बताया कि क्षेत्र में लगातार अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिल रही थी। मौके पर पहुंची टीम ने मिट्टी लदे दो ट्रैक्टरों को पकड़कर कुरसेला थाना में जमा कराया और इसकी सूचना खनन विभाग को देते हुए रिपोर्ट भेज दी गई है। नियमानुसार जुर्माना की प्रक्रिया की जा रही है। सीओ ने बताया कि अवैध खनन पर प्रशासन की निगरानी लगातार जारी है। आगे भी ऐसी कार्रवाइयाँ होती रहेंगी। सीओ के इस कार्यवाई से मिट्टी खनन करने वाले माफिया में हड़कंप मच गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.