रामगढ़, दिसम्बर 8 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। झारखंड कुरमी महासभा युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव गुलचंद महतो बनाए गए हैं। रबोध पंचायत के कोदवे रोयांग निवासी गुलचंद महतो का रांची के बूटी में झारखंड कुरमी महासभा प्रदेश स्तरीय सांगठनिक चुनाव में चुनाव किया गया है। महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक शिवलाल महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमेश्वर महतो और राजकुमार महतो ने कहा कि गुलचंद महतो को प्रदेश स्तर में युवा मोर्चा का महासचिव बनाए जाने से कुरमी महासभा और मजबूत होगा। गुलचंद महतो के चुने जाने पर शिवलाल महतो, कुमेश्वर महतो, राजकुमार महतो, देवकी महतो, भुनेश्वर महतो, सेवालाल महतो, रामटहल महतो, रीमा कुमारी, लालधन महतो आदि ने बधाई दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.