रांची, दिसम्बर 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड कुरमी महासभा का प्रदेश स्तरीय सांगठनिक चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। आयोजन बूटी स्थित बीएड कॉलेज में किया गया। पूर्व में चुनाव कराने के लिए चार सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया गया। इसमें डॉ भुनेश्वर महतो, मुनेश्वर महतो, देवकी महतो, डॉ राजा नारायण सिंह पटेल शामिल थे। इस दौरान कारीनाथ महतो अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव रामेश्वर महतो और कोषाध्यक्ष रामलाल महतो को चुना गया। इसके अलावा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शांति महतो, महासचिव मंजू देवी, कोषाध्यक्ष विमला देवी और युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष में गोरखनाथ चौधरी, महासचिव गुलचंद महतो व कोषाध्यक्ष नितेश कुमार को चुना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...