गिरडीह, अक्टूबर 17 -- डुमरी, प्रतिनिधि। कुरमी-कुड़मी द्वारा एसटी सूची में शामिल किये जाने के आंदोलन के विरोध में आदिवासी समाज ने गुरुवार डुमरी में आदिवासी जनाक्रोश महारैली निकाली। इस महारैली में डुमरी व आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों आदिवासी महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया। रैली में शामिल होने केंद्रीय सरना समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष गुंजन तिर्की, समिति के महिला मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष निशा भगत, बोकारो जिला अध्यक्ष गुना मुर्मू, रांची जिला अध्यक्ष अमर तिर्की, आदिवासी मूलवासी के प्रदेश सचिव खुशबू नायक, रमेश चंद्रन, सिकंदर हेम्ब्रम, ईश्वर हेम्ब्रम, चरकू मरांडी आदि पहुंचे। विभिन्न प्रखंडों से आये आदिवासी समाज के लोग बाइक, ट्रैक्टर एवं चार पहिया वाहन से डुमरी पहुंचे और केबी हाई स्कूल के मैदान में इकट्ठा हुए। जहां से आक्रोश महारैली निकाली ...