रामगढ़, फरवरी 8 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। कुरमी-कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बलसगरा में रविवार को बैठक हुई। बैठक में 1 मार्च को प्रभात तारा मैदान रांची में होने वाला कुरमी-कुड़मी अधिकार महारैली को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में बलसगरा पंचायत से अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने का निर्णय लिया गया। गई। बैठक में लालधन महतो, कपिल देव महतो, किशोर महतो, भोला महतो, करण महतो, जंग बहादुर महतो, पिंटू महतो, अशोक महतो, नारायण महतो, अरुण महतो, सुरेन्द्र महतो उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...