सिमडेगा, फरवरी 8 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड के झिरकामुंडा मेला का उद्घाटन रविवार को जिप उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा के द्वारा किया गया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि दीपक जयसवाल, पुलिस इंस्पेक्टर रामानुज वर्मा, थाना प्रभारी संतोष राय, नीरज कुमार, मुखिया उर्मिला कुजूर, पंसस नीलिमा खाखा, नुसरत परवीन, नासीर अंसारी, जीशान खान के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मेला जिले की संस्कृति से जुड़ा है। इसे संजोकर रखने की जरुरत है। मेला में खेल तमाशे के अलावा ब्रेक डांस झूला, टोरा टोरा, ड्रेगन झूला, बच्चों का ट्रेन, मिकी माउस आदि बच्चों के मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वहीं ग्रामीण अपने जरूरतों के सामग्री की खरीदारे करते हुए भी नजर आए। मेला को लेकर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.