गुमला, जनवरी 31 -- कामडारा।कामडारा प्रखंड स्थित राजकीय उत्क्रमित 2 हाई स्कूल कुरकुरा में मैट्रिक-इंटर के विद्यार्थियों के लिए विदाई सह शुभकामना दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वागत गीत से हुई। कनिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां जैसे नृत्य, गीत, भाषण, कविता-पाठ और प्रेरणादायी नाट्य प्रस्तुत किए, जिसने सभी का मन मोह लिया। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका इंदिरा कुमारी बड़ाईक ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों के साथ उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। वरिष्ठ शिक्षक अरविंद सर और रंथु सर सहित अन्य शिक्षकों ने भी जीवन की नई यात्रा और शिक्षा के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।विद्यार्थियों ने अपने विद्यालयी जीवन की यादें साझा कीं और सभी को स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.