सीतामढ़ी, जनवरी 31 -- सीतामढ़ी। महाकुंभ में बुधवार की अलसुबह हुई भगदड़ में कई लोग लापता हो गए। लापता लोगों की जानकारी तेजी से फैल रही है। गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार रीगा के चार से अधिक महिला भगदड़ के बाद लापता हो गयी थी। वहीं रीगा व मेजरगंज की एक-एक महिला भटककर भीड़ के साथ बनारस पहुंची। वहीं अन्य लापता को अबतक कोई पता नहीं चल सका है। उनके घर में लोग किसी अनहोनी की घटना को लेकर बेचैन है। बराही गांव के राजीव कुमार ने बताया कि मेरी मां 66 वर्षीय ललिता देवी अपने पड़ोसी 60 वर्षीय मीना देवी सहित कुल नौ लोगों के साथ कुंभ स्नान के लिए 27 जनवरी को रवाना हुई थी। बुधवार को भगदड़ के बाद वे दोनो अपने झूंड से बिछड़ गयी। उनके मोबाइल पर भी कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। लगातार फोन स्वीचऑफ आ रहा है। उसने बताया कि अन्य सात लोग आज वापसी का ट्रेन पकड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.