छपरा, मार्च 1 -- बनियापुर, एक प्रतिनिधि । थाना क्षेत्र के भिट्ठी तख्त गाव में बंद घर का ताला तोड़ घर में रखे लगभग 35 लाख रुपये मूल्य के आभूषण चोरी कर ली गयी । मामले की प्राथमिकी पीड़ित रमेश दुबे ने दर्ज करायी है। पीड़ित ने बताया है कि वह अपनी पत्नी सुनीता देवी के साथ कुम्भ स्नान करने गया था। इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर गए। फिर आलमारी में रखे लगभग 35 लाख रुपये के आभूषण और ढाई लाख रुपये नकद की चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि घटना की सूचना मेरे भाई द्वारा फोन पर दी गयी। घटना की पुष्टि चौकीदार द्वारा की गयी। मामले में पुलिस जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.