आरा, जनवरी 31 -- -कुम्भ हादसे की शिकार 50 वर्षीया महिला पूनम देवी का शव आते ही पिटाठ गांव में मचा कोहराम -दो बेटियां और एक बेटे के सिर से छिना मां का साया, बक्सर घाट पर किया गया अंतिम संस्कार पीरो (भोजपुर) , संवाद सूत्र। प्रयागराज में चल रहे कुम्भ मेले में जेठानी का छूटा साथ और भगदड़ में भीड़ से दबकर भोजपुर की 50 वर्षीया महिला पूनम देवी की जान चली गयी। हादसे की शिकार पूनम देवी का शव शुक्रवार को अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के पिटाठ गांव में लाये जाते ही कोहराम मच गया। महादलित बस्ती में रहने वाले लोगों की आंखें नम हो गयीं। महिला-पुरुष अपने-अपने घरों से निकल मृतका पूनम देवी के पति धनेश रजक के घर की ओर दौड़ पड़े। धनेश रजक की बेटियां 20 वर्षीया नेहा कुमारी, 18 वर्षीया निशा कुमारी और 16 वर्षीय बेटा विशाल कुमार शव के साथ लिपटकर रोने लगे। तीन बच्चों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.