मुंगेर, जून 3 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) ने मुंगेर के शास्त्री नगर निवासी कुमार सत्यम को प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने अपने द्वारा कुमार सत्यम के नाम जारी पत्र में उनके अनुभव एवं निष्ठा की सराहना करते हुए कहा है कि, संगठन को मजबूत, धारदार और गतिशील बनाने में उनकी सक्रिय भूमिका अपेक्षित है। मनोनयन पत्र में उनके द्वारा विश्वास जताया गया है कि, श्री सत्यम पार्टी को नया आयाम देने में अपनी सार्थक भूमिका निभाएंगे। श्री सत्यम को सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किए जाने पर जिले के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.