देवघर, मई 9 -- देवघर। बंधा, बैजनाथपुर में पेयजल विक्रेता संघ, देवघर की आमसभा का आयोजन गुरुवार को किया गया। सभा में सर्वसम्मति से संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। उसमें कुमार रविकांत राय को अध्यक्ष, सर्वोत्तम बरनवाल को सचिव और निशांत कुमार बरनवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उपस्थित सदस्यों ने तीनों पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके नेतृत्व में संघ को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। आमसभा में पेयजल विक्रेताओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। सदस्यों ने एक स्वर में नवगठित टीम को समर्थन देने की बात कही। मौके पर संघ के निबंधन की औपचारिक जानकारी भी दी। बताया गया कि पेयजल विक्रेता संघ देवघर का पंजीकरण अब आधिकारिक रूप से जिला निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय में संपन्न हो चुका है। सभा में शामिल प्रमुख सदस्यों में ओंकारनाथ, बिपिन कुमार,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.