रांची, दिसम्बर 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। कुमार गौरव को संगठन का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने आधिकारिक निर्देश जारी किए हैं। वहीं, कुलदीप कुमार रवि को वरीय उपाध्यक्ष और आशुतोष कुमार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि झारखंड युवा कांग्रेस कमेटी के अन्य पदाधिकारियों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...