गया, फरवरी 14 -- कुमार गौरव बने जिला जदयू के मुख्य प्रवक्ता गया, प्रधान संवाददाता युवा जदयू गया के पूर्व जिलाध्यक्ष कुमार गौरव को पार्टी ने गया का मुख्य प्रवक्ता बनाया है। कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा जदयू में कई वर्षों तक जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। संगठन को जिले में मजबूत बनाने में भी बड़ी भूमिका मानी जाती है। मुख्य प्रवक्ता बनाए जाने के बाद कुमार गौरव ने कहा कि मैं पार्टी का एक सिपाही हूं। जो जिम्मेदारी दी जाती है उसका निर्वहन करता रहा हूं। जदयू की मुख्य पार्टी में हमारे जैसे कार्यकर्ता को जगह मिलना सौभाग्य की बात है। कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा को प्रवक्ता बनाए जाने पर जदयू जिला अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद, पूर्व विधायक कृष्णनंदन यादव, बीटीएमसी सदस्य अरविंद सिंह, बबन चंद्रवंशी, उत्तम कुशवाहा आदि ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.