बक्सर, अगस्त 16 -- पेज तीन के लिए --- आमने-सामने जन्माष्टमी की छुट्टी में स्वत: प्रभार लेना कहीं से न्यायोचित नहीं शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी बक्सर, हिप्र। स्थानीय नगर परिषद ईओ के पद पर जन्माष्टमी के दिन यानी शनिवार को कुमार ऋत्विक ने स्वत: प्रभार ग्रहण किया। मौके पर उपस्थित स्वच्छता अधिकारी रवि सिंह व कर्मियों ने बुके देकर स्वागत किया। साथ ही उन्होंने स्वत: प्रभार लेने के बाद कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मी के साथ शहर की साफ-सफाई व्यवस्था, डंपिंग साइट, कचरा निस्तारण, नल-जल, एसटीपी समेत तमाम पहलुओं पर एक-एक कर चर्चा करते हुए अहम जानकारी प्राप्त की। बताया कि बक्सर एक सांस्कृतिक, धार्मिक व पर्यटन स्थल है, ऐसे में शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। जिसमें लोगों की सहभागिता की जरूरत पर बल दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.