बोकारो, जून 18 -- झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और अधिवक्ता कुमार आकाश टुडू को झामुमो बोकारो जिला का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने यह जानकारी दी है। प्रवक्ता नियुक्त होने पर श्री टुडू ने झामुमो संथापक संरक्षक शिबू सोरेन, अध्यक्ष हेमंत सोरेन, महासचिव विनोद पाण्डेय, सुप्रीयो भट्टचार्य, मंत्री योगेंद्र प्रसाद लोकप्रिय विधायक उमाकांत रजक सभी केंद्रीय सदस्य सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है। कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसपर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। झामुमो बोकारो जिला कमेटी की विधिवत घोषणा रविवार को पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कर दिया। जारी सूची के अनुसार अध्यक्ष रतनलाल मांझी, उपाध्यक्ष गिरधारी महतो, घुनू हांसदा, मोहन मुर्मू, मो० फिरदौस, सचिव मुकेश कुम...