भागलपुर, फरवरी 10 -- शहर में अवस्थित कृष्णानंद स्टेडियम में 10 फरवरी से बिहार स्टेट रेफरशीप कुमार अमरेंद्र मोहन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया गया है। अरुण स्पोर्टस कल्ब अजगैवीनाथ धाम द्वारा आयोजित मैच को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आयोजक ने बताया कि उद्घाटन मैच एनएफसी गनगनियां बनाम इलेवन स्टार बरेपुरा के साथ खेला जाएगा। उद्घाटन नगर परिषद की उप सभापति नीलम देवी करेंगी। इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीम भाग लेगी। फाइनल मुकाबला 19 फरवरी को खेला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.