मुंगेर, फरवरी 18 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जिले के खेल प्रेमियों में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई जब मुंगेर की टीम सुल्तानगंज स्टेडियम में आयोजित कुमार अमरेंद्र मोहन (पिंकू) मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला जीतकर फाइनल में पहुंचा। खेल उद्घोषक महमूद आलम ने बताया कि, अरुण स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित इस मुकाबले में लक्ष्मी स्पोर्टिंग क्लब इटहरी ने संघर्षपूर्ण मैच में ब्रहपुरा भागलपुर की टीम को टाई ब्रेकर में 5-4 गोल से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहा, जिसके बाद टाई ब्रेकर का सहारा लिया गया, मुंगेर की टीम विजयी रही। टूर्नामेंट समिति की ओर से शानदार प्रदर्शन के लिए मुंगेर के गोलकीपर हिमांशु भारद्वाज को बेस्ट-22 पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, पूरे मैच के दौरान अमरेश कुमार ने भी बेहत...