बगहा, फरवरी 23 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कुमार बाग थाना क्षेत्र के मोतीछापर में तीन वर्ष पूर्व विवाहिता को मारपीट कर ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। मामले पंचायती हुई लेकिन ससुराल वाले नहीं माने। सोमवार को विवाहता ने कुमारबाग थाने में मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें दो लाख रुपये नकद व बाइक दहेज में नहीं लोन पर जलाने का प्रयास करने व घर से निकालने का आरोप लगाया है। विवाहिता मोतीछापर के विनय कुमार की पत्नी मनीषा देवी है। एसडीपीओ विवेकदीप ने बताया कि विवाहिता के पति विनय कुमार, शत्रुघ्न राउत, रामरती देवी, पप्पू राउत, काजल देवी, चनपटिया थाना क्षेत्र के घोंघा निवासी ममता देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच हो रही है। पुलिस को दिये आवेदन में मनीषा देवी ने कहा है कि मेरी शादी मई 2022 में मोतीछापर के विनय कुमार से ...