धनबाद, जून 4 -- कुमारधुबी। मैथन मोड़ के पास एक युवक (38) का शव कुमारधुबी पुलिस ने बरामद किया है। बुधवार के सुबह करीब छह बजे लोगों ने शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। मैथन मोड़ के समीप रामेश्वर रजक के घर के दरवाजे से थोड़ी दूरी पर शव पड़ा हुआ था। मृतक की पहचान नीचुधौड़ा निवासी मुन्ना हाड़ी के रूप में कर ली गयी है। वह शिवजी सिंह के मकान में भाड़े पर रह रहा था। उसके साथ उसकी पत्नी एवं एक आठ साल का बच्चा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक मुन्ना हाड़ी मंगलवार की रात शराब के नशे में धूत होकर आरसीबी जीतेगा का नारा लगाते हुए सड़क पर गिर गया। जिसे कुछ लोगों ने उसे सड़क से हटा दिया। सुबह पता चला की मुन्ना हाड़ी की मौत हो गयी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...