चाईबासा, मार्च 24 -- चाईबासा। कुमारडुंगी के कृषक रघुनाथ बागे ने एक एकड़ में परवल की खेती कर रहे हैं। परवल की खेती मुख्य रूप से बलुवाही जमीन पर ज्यादा होती है पर रघुनाथ ने कृषि विभाग के सहयोग से सामान्य जमीन पर किया है। प्रखंड के बाईहातु पंचायत के टीया पोसी गांव के रहने वाले रघुनाथ पहले सामान्य सब्जी की खेती किया करते थे पर आत्मा के सहयोग से परवल की खेती शुरू किया, जिसमें उन्हें अच्छा परिणाम मिला। उन्होंने इस वर्ष भी परवल की खेती को करना जारी रखा है। सिंचाई के लिए उन्होंने अपने खेत में सोलर पंप लगाया हुआ है और पानी के लिए वह तालाब से पानी को लिफ्ट कर अपने खेतों में ड्रिप इरीगेशन के माध्यम से सिंचाई कर रहे हैं। उन्होंने अन्य कृषकों को भी परवल की खेती करने की अपील की है। प्रखंड के तकनीक प्रबंधक शैलेश कुमार सिंकू ने बताया कि उनकी कृषि के प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.