चाईबासा, जुलाई 21 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला के दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त चंदन कुमार के द्वारा जिला मे रिक्त मानकी व मुंडा के पदों पर नियुक्ति आदेश के आलोक में ग्रामसभा द्वारा चयनित और अंचल अधिकारी के अनुशंसा पर जिले मे मानकी और मुंडाओं की नियुक्ति की गयी है। इस क्रम मे आलोक में निखिल सिंकु को कुमारडुंगी अंचल के मौजा बारूसाई, थाना नं-285 का ग्राम मुण्डा, अजय सिंकु को हाटगम्हरिया अंचल के मौजा नुरदा थाना नं-608 का ग्राम मुण्डा, करमू हेम्ब्रोम को बंदगांव अंचल के मौजा मादलोयांग थाना नं-351 का ग्राम मुण्डा, विष्णु मुंडा को बंदगांव अंचल के मौजा कारुडीह थाना नं-353 का ग्राम मुण्डा और रामकिशोर कोड़ाह को सोनुआ अंचल के मौजा मुन्डरी थाना नं-175 का ग्राम मुण्डा के पद पर नियुक्त किया गया है। जिला मे वर्ष 2025 में अब तक 1 मानकी एवं 27 मुण्डा की निय...