नैनीताल, फरवरी 14 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति को लेकर एक बार फिर टकराव की स्थिति पैदा हो गई है। विवि प्रशासन के बायोमेट्रिक व्यवस्था सख्ती से लागू करने के बाद प्राध्यापकों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। इसे लेकर परिसर में चर्चाओं का दौर तेज है और सभी प्राध्यापक एकजुट होकर आंदोलन की रणनीति तय कर रहे हैं। कुमाऊं विवि शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने बायोमेट्रिक व्यवस्था को विवि की स्वायत्तता के खिलाफ बताया। कहा, यह कोई पहली बार नहीं है जब इसका विरोध किया जा रहा है। प्राध्यापकों के शिक्षण, शोध और प्रशासनिक दायित्वों को केवल बायोमेट्रिक उपस्थिति से नहीं आंका जा सकता। यह व्यवस्था शिक्षकों पर अनावश्यक दबाव बनाती है और अकादमिक स्वतंत्रता को सीमित करती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन ने श...