हल्द्वानी, मार्च 24 -- नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल की महिला एवं पुरुष क्वान की डू टीम ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय क्वान की डू प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। यह प्रतियोगिता 17 से 21 मार्च तक जगदीश प्रसाद झाबरमल टिबरेवाला विश्वविद्यालय, राजस्थान में आयोजित हुई। महिला वर्ग में मानसी ने 67 भार वर्ग में रजत पदक जीता, जबकि पुरुष वर्ग में अमित कुमार 65 भार वर्ग और रजत कुमार 73 भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। टीम के मैनेजर लोकेश पांडे और कोच राकेश परिहार रहे। कुलपति प्रो. दीवान एस रावत समेत विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने टीम को बधाई दी और सम्मानित करने की घोषणा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.