नैनीताल, फरवरी 13 -- कुमाऊं विवि में सम सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू करने के निर्देश नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र के सुचारु संचालन के लिए सम सेमेस्टर की कक्षाएं तुरंत शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सम सेमेस्टर की पढ़ाई विषम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित होने की प्रतीक्षा किए बिना शुरू की जाएगी। कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल की ओर से जारी आदेश में सभी संकायाध्यक्षों, परिसर निदेशकों तथा विश्वविद्यालय से संबद्ध समस्त राजकीय एवं निजी महाविद्यालयों को शासन की ओर से निर्धारित शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार शिक्षण कार्य समयबद्ध रूप से प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए हैं। विवि प्रशासन का कहना है कि इस निर्णय से सभी पाठ्यक्रमों का शिक्षण कार्य समय पर पूरा किया जा सकेगा और शैक्षणिक सत्र पर...