नैनीताल, जून 23 -- नैनीताल। कुमाऊं विवि की सम सेमेस्टर परीक्षाएं सोमवार को संपन्न हो गईं। परीक्षाएं 13 मई से प्रारंभ हुई थीं, जिनमें बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमकॉम, एमएससी, बीबीए, बीसीए समेत सभी स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं शामिल थीं। सोमवार को डीएसबी परिसर स्थित परीक्षा केंद्र में आयोजित पर्यावरण विज्ञान विषय की परीक्षा में कुल 227 पंजीकृत छात्रों में से 219 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुई। परीक्षा प्रभारी डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि समस्त व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रही और छात्रों ने उत्साहपूर्वक परीक्षा में भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.