हल्द्वानी, मार्च 18 -- नैनीताल। कुविवि की महिला और पुरुष वुडबॉल टीम ने वडोदरा, गुजरात में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय वुडबॉल प्रतियोगिता 2024-25 में शानदार प्रदर्शन किया है। महिला वर्ग के स्ट्रोक टीम इवेंट में कुमाऊं विवि की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। इस इवेंट में कशिश शर्मा, आस्था रानी, गरिमा राणा, कामिनी, प्रिया गोस्वामी और चेतना पांडे शामिल रहीं। वहीं, पुरुष वर्ग के मिक्स्ड डबल्स इवेंट में योगेश पांडे और मनजोत कौर ने रजत पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 44 विश्वविद्यालयों की टीमें शामिल हुईं। इस सफलता पर कुलपति प्रो. दीवान एस रावत, कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल और अन्य अधिकारियों ने टीम को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.