हल्द्वानी, अप्रैल 18 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता देहरादून में डेंगू के मामले मिलने के बाद अब कुमाऊं में भी इस बीमारी ने दस्तक दे दी है। ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर निवासी मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। उसका उपचार हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में चल रहा है। विशेषज्ञ के अनुसार इस बार अप्रैल में ही डेंगू के मरीज मिलने लगे हैं। एसटीएच के डॉक्टरों के मुताबिक बाजपुर निवासी 65 साल का एक व्यक्ति हेपेटाइटिस का शिकार है। परिजन उसे दो दिन पहले एसटीएच लेकर पहुंचे। उसे तेज बुखार और सिर दर्द की शिकायत थी। डॉक्टरों को डेंगू का संदेह हुआ और मरीज की एलाइजा जांच कराई गई। जांच में मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि मरीज देहरादून में एक स्टोन क्रशर में नौकरी करता था। वहां उसकी सेहत बिगड़ने पर उसे सहारनपुर के अस्पताल में इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.