हल्द्वानी, मार्च 24 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता कुमाऊं की यातायात व्यवस्था में सुधार के दावे करने वाले अधिकारी पांच साल में काठगोदाम में एक सिंगल लेन मोटर पुल तक नहीं बना पाए हैं। चार साल पहले टेंडर होने के बावजूद पुल का काम शुरू नहीं हो पाया तो यहां बैली ब्रिज की कामचलाऊ व्यवस्था बना दी गई। तब से कुमाऊं के इस सबसे प्रमुख मार्ग पर अस्थाई व्यवस्था के भरोसे ही आवाजाही हो रही है। यही वजह है कि बैली ब्रिज में कोई भी दिक्कत होने पर पूरे कुमाऊं की यातायात व्यवस्था चरमरा रही है। अब अधिकारी नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण की योजना में यहां पुल बनाने की बात कह रहे हैं, हालांकि इसका काम कब तक शुरू हो पाएगा, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। हल्द्वानी सहित मैदानी क्षेत्रों से कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में जाने का रास्ता काठगोदाम होत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.