हल्द्वानी, जुलाई 28 -- कुमाऊं के तीन जिलों में मौसम विभाग ने अगले दो दिन बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुमाऊं के नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर जिले में मध्य से तेज वर्षा होने की संभावना है। हल्द्वानी में सोमवार को सुबह से मौसम सुहावना बना रहा, आसमान में काले बादल छाए रहे। दोपहर बाद रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ। सोमवार को हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 29 व 30 जुलाई को नैनीताल, चम्पावत व बागेश्वर जिले में तेज वर्षा होने का पूर्वानुमान है। जबकि अन्य जिलों में हल्की बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने पर्यटकों को अलगे दो दिनों तक पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा न करने की सलाह दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.