हल्द्वानी, नवम्बर 15 -- हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल में आरएमएनसीएचए काउंसलरों का 6 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर डॉ. अभिलाषा पांडे, डॉ. मयंक और डॉ. सिद्धार्थ पाटनी ने परिवार कल्याण, नवजात देखभाल, किशोरावस्था व पोषण पर जानकारी दी। भारत सरकार के दल डॉ. पुष्पा झा, डॉ. मिथुन दत्ता व डॉ. धुर्वे कुमार ने परिवार कल्याण के सम्बंध पर विशेष एव विस्तृत जानकारी दी। शनिवार को सीएमओ नैनीताल ने प्रशिक्षण में हिस्सा लेने वाले काउंसलरों को प्रमाण पत्र बांटे। प्रशिक्षण में नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और ऊधमसिंह नगर के काउंसलरों ने भाग लिया। कार्यक्रम संचालन जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा ने किया। इस दौरान एसीएमओ डॉ. श्वेता भंडारी, दीवान बिष्ट आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.