अल्मोड़ा, सितम्बर 1 -- कुमाऊं के अन्तिम राजा रहे राजा आनन्द सिंह की 139 वीं जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान जगदम्बा दरबार ड्योडी पोखर स्थित उनकी प्रतिमा का माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इससे पूर्व चंद वंश के उत्तराधिकारी परिवार के सदस्यों ने मां नंदा देवी में दर्शन कर अपनी कुलदेवी के चरणों शीश नवाया। ड्योडी पोखर में राजपुरोहित नागेश चंद्र पंत ने राजा आनंद सिंह की मूर्ति को स्नान कराया। रोली, अक्षत और चंदन लगाकर पुष्प सुमन अर्पित किए। उन्होंने बताया कि राजा आनंद सिंह पुत्र भीम सिंह सर्वधम प्रेमी, ज्योतिष, वैध, साधु, स्वतन्त्रता सेनानी थे। वह सन् 1921-23 तक कुमाऊं के एमएलसी रहे। कुमाऊं रेजीमेंट की स्थापना में कुमाऊं के नौजवानों के लिए योगदान तथा किसानों के लिए सेब, आलू जैसी नकदी फसलों की प्रेरणा दी। यहां चंद वंश के वं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.