पिथौरागढ़, अक्टूबर 11 -- थल। राजकीय इंटर कॉलेज डीडीहाट में ब्लॉक स्तरीय सीमांत विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान जलवायु परिवर्तन व आपदा प्रबंधन विषय पर आधारित कुमाऊंनी कविता जूनियर वर्ग में कमलेश कुमार ने प्रथम स्थान व अंग्रेजी कविता जूनियर वर्ग में भव्या जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य त्रिभुवन सिंह राठौर, मार्गदर्शक नीरज कुमार पाल, ब्लॉक विज्ञान समन्वयक राजेंद्र शाही, जिला विज्ञान समन्वयक विकास पंत ने दोनों छात्रों को शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...