अल्मोड़ा, जनवरी 14 -- रानीखेत, संवाददाता।गनियाद्योली स्थित एसएसबी सीमांत मुख्यालय लोहड़ी के उपलक्ष्य में तमाम कार्यक्रम आयोजित हुए। दर्शकों को कुमाउनी और पंजाबी लोक संस्कृति ने मंत्र मुग्ध किया। सुंदर मुंदरिये गीत से जवानों ने देर रात तक माहौल जमाया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप महानिरीक्षक दुर्गा बहादुर सोनार अग्नि प्रज्वलित कर किया। अग्नि की परिक्रमा की और उसमें तिल, गुड़, रेवड़ी और मूंगफली अर्पित कर क्षेत्र की खुशहाली और बेहतर फसल की कामना की। पंजाबी लोक संस्कृति और कुमाऊंनी भाईचारे का अनूठा संगम देखने को मिला। जवानों ने भांगड़ा प्रस्तुत किया, वहीं पारंपरिक गीतों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। उपमहानिरीक्षक ने कहा कि लोहड़ी का त्योहार न केवल नई फसल के आगमन की खुशी है, वरन यह प्रेम और सद्भाव से रहने का संदेश देता है। यहां कमांडेंट देबासिस पाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.