जमशेदपुर, अगस्त 20 -- मानगो कुमरूम बस्ती में मंगलवार को दो सगे भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि हिंसक झड़प हो गई। घटना में बड़ा भाई कोबरा गोप गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल कोबरा गोप ने बताया कि उसका छोटा भाई जबरा गोप नशे का आदी है। मंगलवार को वह नशे की हालत में घर आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर जब्रा ने अचानक लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। कोबरा ने बताया कि उसने कई बार भाई को नशे से दूर रहने की सलाह दी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। मंगलवार को भी नशे के विरोध में विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हमले तक पहुंच गया। हमले के बाद आरोपी जब्रा गोप घर में ही छिप गया। घटना की जानकारी मिलते ही मानगो थाना पुलिस सक्रिय हुई। पीड़ि...