बांका, जून 24 -- बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधि विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने में अब चंद दिन बांकी हैं। बांका जिला के कांवरिया पथ धौरी और मुंगेर जिले के कुमरसार के बीच बदुआ नदी पर अब तक दूसरे पुल का निर्माण नहीं हो सका है। इस साल भी सुल्तानगंज से कांवर लेकर बाबा धाम जाने वाले शिव भक्त कांवरियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। श्रावणी मेला एक महीने तक चलता है। इस एक महीने में प्रतिदिन हजारों कांवरिया नदी से गुजरते हैं। इतना ही नहीं भादो महीने में भी श्रावणी मेला का आलम बना रहता है। लेकिन इस बीच नदी में बाढ़ आ जाने के कारण कांवरियों उफनती हुई नदी को पार कर आगे की यात्रा करना मुश्किल हो जाता है। जबकि नदी पर पुल रहने से नदी में बाढ़ आ जाने के बाद कांवरिया आसानी से पुल पार कर आगे की यात्रा तय करते हैं। जबकि हजारों कांवरिया वाहनों को भी ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.