बांका, मई 14 -- बौसी, निज संवाददाता। कटोरिया विधायक डॉ. निक्की हेंब्रम मंगलवार को कुमरभाग एवं तेलिया कुरा गांव पहुंची। गांव पहुंचकर बारात में शामिल मृतक के परिजन एवं जख्मी लोगों के परिजनो से मिलकर उन्होंने शोक सांत्वना दिया। गांव निवासी अजबलाल कुमार सिंह के पुत्र संतोष कुमार सिंह एवं ग्राम तेलियाकुरा निवासी तिवारी शिकदार के पुत्र विजय शिकदार की दुर्घटना में मौत हो गई थी। साथ ही इस घटना में शामिल दिलीप सिंह की भी मौत हुई थी। मृतकों के आवास पर पहुंचकर परिवार से मुलाकात कर संबंधित पदाधिकारी से बात कर उचित मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया और कहा कि दुख की घड़ी में वह उनके साथ हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.