कुशीनगर, फरवरी 15 -- पडरौना, निज संवाददाता। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर कुबेरस्थान मन्दिर में आवागमन को लेकर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालन के लिए रूट को डायवर्ट किया गया है। यह रविवार की सुबह 03.00 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक प्रभावी रहेगा। यातायात निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि तुर्कपट्टी(नोनिया पट्टी) से पडरौना की तरफ आने वाले बड़े कामर्शियल वाहन नहर फॉल तुर्कपट्टी से डायवर्ट होकर तुर्कपट्टी रोड, सपहा चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य को जाएगे। नहर फॉल तुर्कपट्टी /खनवार रोड की तरफ से कुबेरस्थान मन्दिर की तरफ आने वाले वाहनों की पार्किंग बंद पड़े पेट्रोल पम्प के खाली स्थान पर की जाएगी। बतरौली रोड (बेलवा मोड़) एवं खनवार रोड से सभी चारपहिया वाहन कुबेरस्थान मन्दिर की तरफ प्रतिबंधित रहेगे। पडरौना छावनी होते हुए नोनिया पट्टी/तुर्कपट्ट...