हजारीबाग, जून 19 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। समेकित बाल विकास परियोजना के तत्वावधान में कुपोषण दूर करने को लेकर बुधवार को एक दिवसीय समर एप्प प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में सीडीपीओ नीलू रानी, महिला पर्यवेक्षिका कुमारी निभा, कुमारी रंजीता उपस्थित थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एएनएम, आंगनबाड़ी सेविकाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण में सीडीपीओ नीलू रानी ने कहा कि समर एप्प के माध्यम से कुपोषण दूर करने में सहायक सिद्ध होगा। एप्प के जरिये लोंगो को कुपोषण के दुष्प्रभाव और इससे बचने के लिए बताए गए उपाय को लागू करना है। कुपोषण को दूर करने की विधि को समर एप्प में बताया गया है। प्रशिक्षण में कार्यालय सहायक रमेश रंजन, राजेन्द्र साव, गुड़िया कुमारी, सेविका यशोदा कुमारी, दिव्या देवी, प्रेमलता कुमारी, किरण देवी, सुमन भारती समेत आदि सेविकाएं उपस्थित थी।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.