हाजीपुर, फरवरी 13 -- महनार । संवाद सूत्र नगर परिषद महनार के वार्ड संख्या-17 नयाटोला इस्लामपुर निवासी सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल मोहम्मद समीउल्लाह का गुरुवार की सुबह पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही स्वजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बताया कि मोहम्मद समीउल्लाह का चयन वर्ष 1991 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में हुआ था। वे वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात थे और लंबे समय से देश की सेवा में समर्पित थे। पिछले कुछ दिनों से वे अस्वस्थ चल रहे थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। गुरुवार की शाम सीआरपीएफ जवान का पार्थिव शरीर नयाटोला इस्लामपुर स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.