नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- कुनिका सदानंद बिग बॉस 19 में खेल रही हैं। इस बीच उनके कई नए-पुराने बायन सोशल मीडिया पर तैर रहे हैं। कुनिका ने कुछ महीने पहले एक इंटरव्यू में बोला था कि उन्हें लगता है कि रेप नहीं होते बल्कि लड़कियां खुद हिंट देती हैं। इंटरव्यू में वह कुमार सानू के साथ रिश्ते पर भी बोली थीं। इस पॉडकास्ट की क्लिप वायरल है। कुनिका ने जो बोला था कई लोगों को गलत लग रहा है और ट्रोलिंग कर रहे हैं। वहीं अब इस क्लिप पर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू के कमेंट ने सबका ध्यान खींचा है।जान कुमार सानू का कमेंट कुमार सानू के बेटे जान ने लिखा है, 'इन्होंने पूरी जिंदगी खुद भी यही किया है। शादीशुदा मर्द या जो भी हाथ लगा। मुंह खोलना नहीं है ज्यादा, बहुत धोतियां खुल जाएंगी।'क्या बोली थीं कुनिका कुनिका इस क्लिप में बोल रही हैं, 'हमारी फिल्म इंडस्ट्र...