कौशाम्बी, मई 4 -- फायरिंग कर कुनबे की हत्या का प्रयास करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को रविवार सुबह सैनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी के बाद उसका चालान कर दिया गया है। सैनी थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी 15 साल की बेटी का आरोपी मुकेश पुत्र पप्पू सरोज ने बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया था। मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इसे लेकर उसके परिजन रंजिश रखने लगे थे। 19 अप्रैल को आरोपी के परिवार के लोगों ने लाठी-डंडा व तमंचे से लैश होकर घर पर हमला बोल दिया था। पीड़िता के साथ उसके पति, छोटी बेटी व बेटे को भी पीटा था। हमलावरों ने तमंचे से फायरिंग कर कुनबे के सदस्यों की हत्या करने का भी प्रयास किया था। मामले में पीड़िता की तहरीर पर कुल 10 आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.