औरैया, फरवरी 8 -- कुदरकोट, संवाददाता। कस्बे के मुख्य चौराहे पर पूरे दिन अव्यवस्था और हंगामे का माहौल बना रहा। पहले ऑटो चालक और महिला यात्री के बीच किराये को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद कई ऑटो चालक मौके पर इकट्ठा हो गए। शाम होते-होते निजी बस चालक और यात्री के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। हैरानी की बात यह रही कि दोनों घटनाओं के दौरान पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भरथना से बिधूना ले जाने की बात कहकर ऑटो चालक ने महिला यात्री को बैठाया, लेकिन बीच रास्ते कुदरकोट में ही उतार दिया। महिला का आरोप है कि 30 रुपये किराये के बजाय उससे 40 रुपये वसूल लिए गए। इस बात को लेकर चौराहे पर कहासुनी शुरू हो गई और देखते-देखते कई ऑटो चालक अपने वाहन लेकर वहां जमा हो गए। काफी देर तक बहस और हंगामा चलता रहा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.