गाज़ियाबाद, जनवरी 15 -- गाजियाबाद, संवाददाता। अस्पताल परिसरों में कुत्तों के प्रवेश से मरीजों, तीमारदारों की सुरक्षा को लेकर शासन सख्त हैं। इसके चलते अस्पताल की चारदीवारी को दुरुस्त कराया जा रहा है। एमएमजी अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट के पीछे की दीवार बनाने के निर्देश ठेकेदार को दिए गए हैं। साथ ही महिला अस्पताल में चारदीवारी को ऊंचा किया गया है। अस्पतालों में लावारिस कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए शासन से जानकारी मांगी थी, जिसमें अस्पताल की चारदीवारी और कुत्तों के प्रवेश के रास्तों को लेकर जानकारी मांगी गई थी। इस सूचना में एमएमजी अस्पताल के प्रशासन ने बताया कि क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण की वजह से पीछे की दीवार टूटी पड़ी हैं। लावारिस कुत्तों की वजह से एमएमजी और महिला अस्पताल परिसर में कुत्तों की आवाजाही से म...