फरीदाबाद, जनवरी 19 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-84 स्थित एलीट फ्लोर जे ब्लॉक सोसाइटी निवासी कुत्तों के भौंकने से परेशान हैं। लोगों ने इस मामले की शिकायत बीपीटीपी थाना में दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह शिकायत सोसाइटी निवासी एक महिला के खिलाफ दी गई है, जो अपने फ्लैट के अंदर 10-12 लावारिस कुत्तों को पाल रही हैं। पुलिस ने सोमवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाकर उनके बयान दर्ज किए हैं। ग्रेटर फरीदाबाद की सेक्टर-84 इलीट फ्लोर सोसाइटी निवासी करीब 20 लोगों ने रविवार को बीपीटीपी थाना पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनके पड़ोस में रहने वालीएक महिला 10-12लावारिस कुत्तों को पाल रही हैं। उन्होंने अपने फ्लैट में ही 10- 12 कुत्तों को रखा हुआ है। ये कुत्ते दिन- रात भौंकते रहते हैं...