उन्नाव, फरवरी 15 -- गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। इसका खामियाजा सबसे ज्यादा बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। रविवार को गांव रबड़ी निवासी सरोज का आठ वर्षीय पुत्र रजनीश खेलते समय आवारा कुत्तों के हमले का शिकार हो गया। बच्चे की कनपटी और कान के पास दो स्थानों पर गहरी चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल में करीब 15 टांकों से जोड़ा गया। क्षेत्र के दो प्रमुख अस्पतालों में रोजाना करीब 70 लोग कुत्तों के काटने के बाद एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, गंजमुरादाबाद सीएचसी पर औसतन 20 लोग प्रतिदिन और बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र पर करीब 50 लोग इंजेक्शन के लिए आते हैं। यही स्थिति दर्शाती है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक अब गंभीर चिंता का विषय बन चुका है। इसी तरह दुल्ला पुरव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.