रायबरेली, जनवरी 22 -- जगतपुर,संवाददाता। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में एक ही दिन में आवारा कुत्तों ने मासूम बच्चों समेत 17 लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। ग्रामीणों के द्वारा लाठी डंडा लेकर कुत्तों को दौड़ाया गया तो ग्रामीणों की जान बची। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। वहीं क्षेत्र में बढ़ रहे आवारा कुत्तों के आतंक से गांव के लोग दहशत में है। बुधवार को क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में आवारा कुत्तों ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इसमें पूरे लाल सिंह गांव की रहने वाली प्रियांश (2), माधुरी (17) निवासी मदारदीन, महेन्द्र (17) निवासी इटौरा बुजुर्ग, सचित (5) निवासी पूरे बनिया, अमोली (6) निवासी अमोली पारी, महेन्द्र (69) निवासी उमरी, हीरालाल (45) निवासी सान्हू कुंआ, आर्या (20) निवासी जिंगना, रोहित (20) निवासी खजूरी, फूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.