बागपत, मई 31 -- अमीनगर सराय के पूठड और दाहा क्षैत्र के पलड़ा और पलड़ी गांव में अलग अलग स्थानों पर कत्तों के हमलों में जहां दो हिरण घायल हो गए वहीं एक हिरण ने मकान में घुसकर अपनी जान बचाई। अमीनगर सराय क्षेत्र के पुठड गांव में शुक्रवार दोपहर में पुठड गांव में एक घायल हिरण कुत्तों से बचने के लिए रामपाल के घर मे घुस गया। लोगों ने हिरण के जख्मों पर मरहम पट्टी की और पानी पिलाया। ग्रामीणों ने पुलिस व वन विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पुलिस व वन विभाग कर्मचारी पहुंचे। वन विभाग कर्मचारी हिरण को अपने साथ डौला वन विभाग कार्यालय ले गए जहां से इलाज के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.