भदोही, फरवरी 16 -- भदोही, संवाददाता। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में कुत्ता काटने से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ती जा रही है। पालतू कुत्ते बच्चों पर हमला बोल उन्हें घायल कर दे रहे हैं। जबकि आवारा कुत्ते बाइक सवारों के लिए मुसिबत बने हुए हैं। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में शनिवार को दो बजे तक पचास से ज्यादा लोगों को कुत्ता का इंजेक्शन लगा। चिकित्सकों की माने तो प्रत्येक दिन 18 से बीच बच्चे कुत्तों के हमले में जख्मी होकर इंजेक्शन लगवाने के साथ इलाज कराने को आ रहे हैं। इन दिनों कुत्ता पालने का शौक बढ़ता जा रहा है। पालतू कुत्ते बच्चों पर झपट जा रहे हैं। यहीं कारण है कि बच्चे घायल हो जा रहे हैं। पालतू कुत्ते बच्चों को काटे हैं या नाखून मारे हैं यह स्पष्ट नहीं हो पाता है। ऐसे में लोग हैरान होकर टीका लगवाने के लिए अस्पताल में चले आ रहे हैं। कुत्...