बागपत, अगस्त 10 -- खैला गांव जंगल में कुत्तों से बचने के लिए नील गाय तालाब के दलदल में फंस गई। ग्रामीणों ने कडी मशक्कत से नील गाय को बाहर निकालकर जंगल में भगा दिया। फिर कुत्तों को भी निकाल दिया। खैला गांव के तालाब की पिछले बीस वर्षो से सफाई नही हुई है। जिसके चलते तालाब में जहा दलदल बन गयी है। उपर से तालाब गंदगी और झाड़ियों से अट गया है। बीती रात कुत्तों के झुंड से बचकर भागते हुए एक नील गाय तालाब में कूद कर दलदल में फंस गई। उसका पीछा कर रहे दो कुत्ते भी दलदल में फंस गए। ग्रामीणों ने देखा तो रस्से और बांस की मदद से पहले कडी मशक्कत से नील गाय को बाहर निकाला और जंगल की ओर भगा दिया। इसके बाद दोनों कुत्तों को भी बाहर निकाला। मदद करने वाले ग्रामीणों में निक्की, कपिल, फिरोज, राजू, निखिल आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.